रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में इतिहास विभाग की ओर से एसोसिएट प्रो. डॉ. निर्मला कायत को विदाई पार्टी दी गई। प्राचार्य डॉ. दर्शना ने कॉलेज कॉउंसिल मेंबर्स के साथ मिलकर उनके साथ आए उनके पति प्रो. विजय कायत का स्वागत किया। समस्त कॉलेज स्टाफ ने डॉ. निर्मला कायत को शुभकामनाएं दी। एचजीसीटीए लोकल यूनिट प्रधान बसंत कुमार ने बताया कि डॉ. निर्मला कायत का परिवार बहुत ही सामाजिक रहा है। डॉ. विजय कायत भी अपने समाज में शैक्षणिक जागृति लाने का काम करते रहे हैं। सोशल स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. सुरेंद्र ने अन्य मेंबर के साथ मिलकर डॉ. निर्मला कायत को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. मीनू नैन, डॉ. सुभाष, डॉ. प्रदुमन बसंत कुमार, डॉ. फूल कुमार, डॉ. नरेश, डॉ. भूपेन्द्र, डॉ. पुष्पदीप, डॉ. निशा, डॉ. दीपक मालिक व डॉ. नीलम मंगला आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।