फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मलाइका की एक झलक के लिए उमड़े प्रशंसक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का रविवार शाम को रोहतक पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली रोड पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचीं अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच पर मलाइका ने मुन्नी बदनाम हुई गीत पर प्रस्तुति दी। रविवार को सुबह से शहर में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के आने को लेकर उत्सुकता बनी रही। शाम चार बजे अभिनेत्री कार्यक्रम में पहुंची तो लोगों ने फूल व बुक्के देकर स्वागत किया। मेहमान नवाजी में मिले फूलों को अभिनेत्री ने प्रशंसकों की ओर उछालकर अभिवादन किया। इस दौरान उनके प्रशंसकों की भीड़ सड़क पर एकत्रित हो गई। सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। इस कारण पुलिस को व्यवस्था बनाने में काफी देर लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें