डीसी आरएस वर्मा को चेक सौंपती पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां।
- फोटो : RohtakCity
पूर्वमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के परिवार ने कोरोना को लेकर बने सीएम राहत कोष में 11 लाख की सहायता दी। उनकी माता परमेश्वरी देवी ने परम मित्र मानव निर्माण संस्थान की ओर से 11 लाख का चेक डीसी आरएस वर्मा को सौंपा। कैप्टन अभिमन्यु ने भी विधायक के तौर पर मिलने वाली छह माह की पेंशन राहत कोष में दी है। संस्थान के अध्यक्ष कैप्टन रुद्र सेन सिंधु ने चेक के साथ सीएम को लिखे पत्र में कहा कि हमारा राज्य भी कोरोना विपदा से जूझ रहा है। हरियाणा सरकार ने इसमें अद्भुत कार्य किया है। आज पूरा देश पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। इसी कड़ी में हमारी संस्था भी जरूरतमंदों की यथासंभव मदद कर रही है। इंडस शिक्षण संस्थाओं की ओर से प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। ओमैक्स, नहर और बोहर के पास झुग्गियों में स्कूल की टीमें भोजन पहुचा रही हैं।