लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। साथ ही पैसे मांगे जा रहे हैं। खुद सांसद ने अपने फेसबुक अकाउंट से यह जानकारी दी। सांसद ने रात 11 बजे सूचना जारी की कि किसी ने मेरी फेक फेसबुक आईडी बना ली है। आईडी बनाकर मैसेंजर के माध्सम से मैसेज भेजकर पैसे मांगे जा रहे हैं। आम लोगों से आग्रह है कि मैसेज पर कोई टिप्पणी न करें। न ही पैसे ट्रांसफर करें। साथ ही एमपी की तरफ से साइबर क्राइम ब्रांच को शिकायत देकर मामले की जांच के लिए कहा है। ब्यूरो