एमडीयू के गणित विभाग में आयोजित फ्रेशर पार्टी में शामिल प्रतिभागी।
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गणित विभाग में एमएससी मैथेमेटिक्स के प्रीवियस ईयर के स्टूडेंट्स ने फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इसमें सृष्टि को मिस फेयरवेल व आशीष मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। बिन्नी को क्यूटी पाई व रोहित को मिस्टर हैंडसम चुना गया।
गणित विभागाध्यक्ष प्रो. दलीप सिंह ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व जीवन में योग का महत्व बताया। गणित विभाग के प्रो. जेएस सिक्का व प्रो. राजीव कुमार ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन भूमिका और कुशल ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. दलीप सिंह व प्रो. सुमित गिल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. सविता राठी, डॉ. अंजू पंवार, डॉ. मीनाक्षी हुड्डा, डॉ. एकता नरवल, डॉ. मोनिका संगवान, डॉ. नेहा फोगाट व डॉ. सोनिका उपस्थित रहे।