रोहतक। पूर्व सैनिक सीएसडी कैंटीन का मंगलवार को हिसार छावनी से कर्नल क्यू, कर्नल एके सिंह और कैंटीन डायरेक्टर कर्नल हरि सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के के लिए बने वेटिंग हॉल, पीने के पानी और वॉशरूम के साथ-साथ कैंटीन के अंदर समान रखे जाने और बिलिंग काउंटरों जैसी सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से कैंटीन में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा और नए स्थान पर कैंटीन के स्थानांतरण होने के बारे में बातचीत की। पूर्व सैनिकों ने उन्हें बताया कि देव कॉलोनी में गली तंग और जगह कम होने के कारण काफी भीड़ रहती थी। इससे कॉलोनीवासी और पूर्व सैनिक दोनों परेशान थे लेकिन नए स्थान पर हर तरफ खुला ही खुला है। इस दौरान कैंटीन मैनेजर कर्नल सुरेंद्र कुंडू, सूबेदार विजेंद्र सिंह, हवलदार विजेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश हवलदार नरेंद्र सिंह, धर्मवीर खटकड़, हवलदार सीलक राम लठवाल, धर्मवीर सिंह कुंडू, बलवान सिंह, कैप्टन दयाराम व कैप्टन जगवीर मलिक उपस्थित रहे। संवाद