रोहतक।
होली पर्व पर बालंद में रविवार को नेत्र और दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। अश्वनी वशिष्ठ की ओर से लगाए गए इस शिविर में 205 लोगों की आंखें व दांत जांचे गए। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा। शिविर के आयोजक अश्वनी वशिष्ठ और डाॅ. कपिल कौशिक ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर होते रहने चाहिए। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजेश सुनारियां ने शिरकत की। स्वास्थ्य विभाग के पूर्व मुख्य नेत्र अधिकारी डाॅ. दिनेश शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के दंत चिकित्सक डाॅ. सुमित जुनेजा ने बताया कि अश्वनी वशिष्ठ ने शिविर मुफ्त चश्मे एवं दवा वितरित की। यहां सफेद मोतिया के भी मरीज मिले। कार्यक्रम में पूर्व नौसेना अधिकारी जगत सिंह गिल, भूपेंद्र बडक, सुरेंद्र, अनीश वशिष्ठ एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।