फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पाकिस्तान के नंबर से मांगी गई नेहरा खाप के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष से 20 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नेहरा खाप के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा से पाकिस्तान के नंबर से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नंबर किस मोबाइल नंबर में चल रहा है और उसकी लोकेशन क्या है। शक है कि यह किसी ऐसे व्यक्ति की शरारत हो सकती जो शिकायतकर्ता को अच्छी तरह से जानता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महम चौबीसी के गांव निंदाना निवासी संदीप नेहरा ने शिकायत दी थी कि शनिवार सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर उसके पास वाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि एक माह में 20 लाख रुपये भिजवा दीजिए। जब उसने पूछा कि आप कौन बोल रहे हैं। युवक ने न तो किसी गैंग का नाम लिया और न ही बताया कि कहां से बोल रहा है। बोला, पूरी डिटेल बाद में बताऊंगा। इसके बाद युवक ने कॉल काट दी। पीड़ित का कहना है कि एक सप्ताह पहले भी उसे धमकी भरी इसी तरह की कॉल आई थी।
विज्ञापन

महम थाना प्रभारी राकेश सैनी का कहना है कि नंबर पाकिस्तान का है, इसकी जांच करवा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें