फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम अकाउंट अपडेट करने का झांसा देकर 1.57 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्लारा मोहल्ले के लक्ष्मी नारायण को साइबर अपराधी ने पेटीएम अकाउंट अपडेट करने का झांसा देकर उनके खाते से 1 लाख 57 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 12 नवंबर को शाम 4 बजकर 44 मिनट पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा हुआ था कि आपका पेटीएम अकाउंट बंद कर दिया गया है। साथ ही एक लिंक देकर कागजात अपलोड करने के लिए कहा गया। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो एक ओटीपी आया। उसने ओटीपी डाला पर अकाउंट अपडेट नहीं हुआ। इसी बीच एक युवक का फोन आया। वह बोला कि पेटीएम सर्विस से बोल रहा है। अकाउंट अपडेट करने के लिए जैसा बताता हूं, वैसा करते रहना। उसने एक मोबाइल नंबर देकर कहा कि इसे अकाउंट में भर दो। यह पेटीएम सर्विस का नंबर है। उसने ऐसा ही किया। इसके बाद उसके अकाउंट व डेबिट कार्ड की डिटेल मांगी। उसने बता दिया। बाद में फोन कट गया। उसे फर्जीवाड़ा होने का एहसास तब हुआ जब उसके खाते से 1 लाख 57 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें