फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समस्याओं का समाधान न होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सेक्टर-9 झज्जर में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आरडब्ल्यूए प्रधान सोमवीर जाखड़ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सेक्टरवासियों की समस्याओं को लेकर वे लगातार संबंधित अधिकारियों, एचएसवीपी और उपायुक्त के समक्ष लिखित एवं मौखिक रूप से आवाज उठाते रहे हैं। कई बार शिकायतें देने और अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर सीएम विंडो पर शिकायतें दर्ज करानी पड़ीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका किसी अधिकारी या व्यक्ति से कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। उनका उद्देश्य केवल सेक्टरवासियों को मूलभूत सुविधाएं दिलाना, अधूरे विकास कार्यों को पूरा करवाना और जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान करवाना है। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से उचित कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता के पैसे से होने वाले कामों में गुणवत्ता होनी चाहिए और अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। सरकार और प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील है कि सेक्टर-9 की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और हमें केवल आश्वासन नहीं, धरातल पर काम करके दिखाया जाए। सेक्टरवासियों की मांग है कि प्रशासन अब इस मामले में ठोस कदम उठाए ताकि सेक्टर-9 झज्जर के निवासियों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और विकास कार्यों का वास्तविक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें