फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अयोध्या के लिए एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, श्रीराम भक्तों में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे मंत्रालय ने सांसद अरविंद शर्मा की मांग पर रोहतक से अयोध्या रेलवे रुट पर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे श्रीराम भक्तों में खुशी की लहर है। अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा से पहले ट्रेन चलाने का निर्णय आने पर भक्तों ने सांसद और रेल मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

इससे पहले सांसद ने खाटू श्याम तक ट्रेन चलाने की मांग रखी थी, जिसे मंत्रालय ने मंजूर किया और अब रोहतक से सीधे रींगस तक ट्रेन चल रही है। उसी दौरान सांसद ने रोहतक के लोगों को आश्वासन दिया था कि राम लला के दर्शनों को लेकर रोहतक को अयोध्या से जुड़वाने का हर संभव प्रयास करेंगे। सांसद अरविंद शर्मा ने अक्टूबर माह में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की और श्रद्धालुओं की यह मांग रेल मंत्री के समक्ष रखी कि रोहतक को अयोध्या से जोड़ा जाएं। रेल मंत्रालय ने सांसद द्वारा रखी गई मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए रोहतक से अयोध्या तक ट्रेन चलाने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा सांसद ने रेल मंत्री से अन्य रेलवे प्रोजेक्टों को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें