फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चों को समझाए रसायन विज्ञान के सिद्धांत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। राष्ट्रीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर में विद्यार्थियों से विज्ञान की कुछ सरल गतिविधियां कराई गईं। इसमें रिसोर्स पर्सन असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन संकाय जाट कॉलेज डॉ. प्रियंका ने विज्ञान के बारे में जानकारी दी। इसमें विद्यालय के नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. प्रियंका की ओर से कराई गई गतिविधियों को विद्यार्थियों ने दोहराया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार ने बच्चों को विज्ञान की सरल गतिविधियां सिखाने पर शिक्षिका आ आभार जताया। इस मौके पर नीतू कुमारी, रसायन प्रवक्ता अंजली देवी, जीव विज्ञान प्रवक्ता रेखा रानी विज्ञान अध्यापिका मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें