29 जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपता किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत : किसान
- फोटो : credit
रोहतक। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। राज्य उपप्रधान प्रीत सिंह ने किसानों को धान की बिक्री में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि धान खरीद का जिम्मा केवल कंपनी को दिया है जिससे किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्होंने दो और कंपनियों को धान खरीद कार्य में लगाए जाने की मांग की। उपायुक्त ने उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर जिला प्रधान सुनील मलिक, अशोक राठी, ओमप्रकाश, जगपाल, रमेश राठी व शक्ति आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।