रोहतक। एमडीयू के मनोविज्ञान विभाग की प्रो. डॉ. दीप्ति हुड्डा ने केएलपी कॉलेज रेवाड़ी में बिल्डिंग जॉय कल्टीवेटिंग हैप्पीनेस इन एवरीडे लाइफ विषय पर कार्यशाला में विचार रखे। कार्यशाला की अध्यक्षता केएलपी कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने की।
प्रो. दीप्ति हुड्डा ने सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. अमृता यादव के साथ इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को खुशहाली और आनंद के विविध पहलुओं पर चर्चा की। हुड्डा ने जीवन में सामाजिक-आर्थिक तुलना से बचने तथा आभार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आशावादी सोच, सकारात्मक मनोवृत्ति, परोपकारी कर्म खुशी का रास्ता प्रशस्त करते हैं जरूरत है कि बिहेवियर, माइंडसेट व एटीटयूड का हैप्पीनेस उन्मुख रखा जाए। वहीं प्रो. अमृता यादव ने जीवन में खुशी व आनंद प्राप्त करने के कुछ जरूरी सुझाव दिए। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।