फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाटक के जरिए बताए स्तनपान के फायदे

Mon, 04 Aug 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19...पीजीआई में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत नाटक की प्रस्तुति देतीं न​र्सिंग छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एक से सात अगस्त तक नर्सिंग कॉलेज में मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) और पोस्ट बेसिक प्रथम वर्ष के नर्सिंग छात्रों की ओर से प्रसूति व बाल स्वास्थ्य (एमसीएच) वार्ड में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और रोल प्ले का आयोजन किया गया। यहां नर्सिंग छात्राओं ने एक नाटक की भी प्रस्तुति दी। इसमें महिलाओं को अपने शिशु को स्तनपान कराने की सही जानकारी दी गई। यहां नियोनेटोलॉजी (नवजात शिशु विज्ञान) विभाग के अध्यक्ष डॉ. जगजीत दलाल और स्तनपान परामर्शदाता वीना ने स्तनपान के महत्व पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि शिशु के लिए मां का दूध जरूरी है। यह बच्चे के लिए संपूर्ण आहार है। शुरू के छह माह तक बच्चे को पानी न देकर मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। इसमें रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता भी होती है। जन्म के बाद शुरू के 30 मिनट मां का दूध सबसे उत्तम है। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य सुनीता, शकुंतला, किरण कौर व रचना भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें