24जेएनडी19: महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बबीता पवार सविता लाठर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय महिला महाविद्यालय पिल्लू खेड़ा में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. बबीता पवार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सविता लाठर ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। ओम प्रकाश चौहान ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। नेहरू युवा केंद्र के यूथ कोऑर्डिनेटर हरप्रीत ने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। अंत में प्राचार्या ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।