फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खर्च पर्यवेक्षक पहुंचे रोहतक, अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चुनाव आयोग ने आईआरएस अधिकारी जितेंद्र तिवारी को जिले की चारों विधानसभाओं का चुनाव खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। शुक्रवार को पर्यवेक्षक रोहतक पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से पर्यवेक्षक के लिए स्थानीय कैनाल रेस्ट हाउस के कमरा संख्या 10 बुक करवाया गया है। आम लोग हर रोज सुबह 10 से 11 बजे तक मिलकर चुनाव खर्च के बारे में बता सकते हैं। इसके अलावा खर्च पर्यवेक्षक के मोबाइल 9350822192 पर भी चुनाव खर्च के संदर्भ में जानकारी दी जा सकती है।
खर्च पर्यवेक्षक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वे निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों व चुनाव प्रत्याशियों के किये जाने वाले चुनाव खर्च की निगरानी करेंगे। साथ ही सुनिश्चित करेंगे कि आयोग की हिदायतों का पूरी तरह पालन किया जाये। उन्होंने रोहतक पहुंचने के उपरांत चुनाव खर्च से संबंधित नोडल अधिकारी एसके बोडवाल, लेखा टीमों तथा सहायक खर्च पर्यवेक्षकों की बैठक ली तथा उन्हें आयोग की हिदायतों के अनुसार ईमानदारी पूर्वक अपनी डयूटी का निर्वहन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें