फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में जल्द होने जा रही एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक

विज्ञापन
Executive Council meeting to be held soon in PGIMS
विज्ञापन
पीजीआईएमएस में जल्द ही एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक होने वाली है। इसके लिए प्रशासन ने एजेंडा तैयार कर लिए हैं और इसी बैठक में टेबल एजेंडा भी रखें जाएंगे। माना जा रहा है इस बैठक में विवादों में रहे संस्थान के कुछ सीनियर डॉक्टरों को हरी झंडी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार पीजीआईएमएस प्रशासन एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गीता गठवाला, ऑर्थो विभाग के सीनियर डॉक्टर के अलावा अन्य डॉक्टरों के मामले रखे जाएंगे। इसमें सबसे खास मामला डॉ. गीता गठवाला का रहेगा, उन्हें हाल में उनका एचओडी पद व उनका प्रशासनिक अधिकार दिया गया है। संस्थान में चर्चा है कि ऑर्थो विभाग के सीनियर डॉक्टर डॉ. आरसी सिवाच का एजेंडा भी बैठक में रखा जाएगा। डॉ. सिवाच की चल रही एक जांच में जांच अधिकारी ने उन्हें चार्ज मुक्त किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीनियर डॉक्टर को उनका एचओडी का पद या उनका प्रशासनिक पद लौटाया जा सकता है। इसके साथ ही संस्थान में बाल रोग से संबंधित एक नया विभाग बनाने का एजेंडा भी रखा जा सकता है। वहीं संस्थान के नए कुलपति के चयन के लिए दो सदस्यों के नामों को भी इस बैठक में तय किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य चर्चित मामलों को भी बैठक में रखने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें