रोहतक। रिठाल गांव में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर शराब ठेके पर स्टिंग ऑपरेशन किया। ठेकेदार का कारिंदा कम रेट में शराब बेचता पाया गया। नियमों के तहत विभाग ने तीन दिन के लिए ठेका सील कर दिया। टीम ने घटनाक्रम को वीडियो में कैद कर लिया।मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली कि रिठाल गांव स्थित शराब ठेके पर कम रेट में शराब बेची जा रही है। एसआई कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आबकारी विभाग की टीम को साथ लिया गया। मंगलवार देर शाम टीम ठेके पर पहुंची और देसी शराब की बोतल मांगी। टीम के सदस्य ने 200 रुपये दे दिए। तब कारिंदे से 50 रुपये वापस लौट दिए। जबकि शराब की कीमत 200 रुपये थी। तुरंत ठेके को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। विभाग का नियम है कि कोई ठेकेदार कम रेट पर शराब नहीं बेच सकता। ज्यादा रेट पर शराब बेचने पर कोई कार्रवाई का नियम नहीं है।