फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में ऑनलाइन होगा परीक्षा संबंधी भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में भविष्य में परीक्षा संबंधित सभी कार्यों की पेमेंट प्रक्रिया सरल एवं सुगम होगी। इस प्रक्रिया के तहत अब परीक्षा कार्यों की पेमेंट ऑनलाइन होगी। यह राशि सीधे संबंधित कर्मी के खाते में जाएगी। यह जानकारी वीरवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ काॅलेज के तत्वावधान में रजिस्ट्रेशन ऑफ बेनिफिशरी आईडी विषय पर आयोजित कार्यशाला में वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट ने दी।वित्त अधिकारी ने कहा कि परीक्षा संबंधित कार्यों में पहले चेक बनते थे। इस प्रक्रिया में ज्यादा समय और खर्च लगता था। यह प्रक्रिया ऑनलाइन होने से इसमें लगने वाले समय और खर्च दोनों की बचत होगी। कर्मियों को भी किसी भी तरह की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से जुड़ने के लिए परीक्षा संबंधित कार्य करने वाले कर्मियों को अपनी आईडी बनानी होगी। उन्होंने यह आईडी बनाने का डेमोस्ट्रेशन देते हुए प्रभावी तरीके से व्यावहारिक जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की। वित्त अधिकारी ने कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ काॅलेज के कोऑर्डिनेटर डाॅ. अनार सिंह ढुल ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। डिप्टी कोऑर्डिनेटर नितिन सिवाच ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोग दिया। कार्यशाला में एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स, परीक्षा शाखा व संबद्ध महाविद्यालयों के परीक्षक एवं स्पोर्टिंग स्टाफ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें