झज्जर। जिला झज्जर की एक्स पैरा मिलिट्री पेरसोंनेल एसोसिएशन की तरफ से आगामी 15 अगस्त को रोहतक-रेवाड़ी बाइपास स्थित पायलट चौक के पास केंद्रीय पुलिस कल्याणा भंडार की कैंटीन में ध्वाजारोहण किया जाएगा। प्रधान सुखचंद कादयान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति 15 अगस्त को सुबह 9 बजे ध्वाजारोहण किया जाएगा। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैंटीन प्रांगण में पहुंचे।