फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभावान कैदी महिलाओं के लिए जेल में हर सुविधाएं उपलब्ध : सोनिया

विज्ञापन
16सीटीके11...जिला कारागार में पुलिस अ​धिकारी से बातचीत करती हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्स
विज्ञापन
रोहतक। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने मंगलवार को सुनारिया जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बंदी महिलाओं से बातचीत भी की। इनमें से कुछ महिलाएं छोटी सी गलती के कारण जेल में हैं। इनमें प्रतिभा भी है। किसी में सिलाई करने की प्रतिभा है तो उनके लिए सिलाई मशीन भी उपलब्ध है। पढ़ने की इच्छुक महिलाओं के लिए लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है। किसी को गार्डनिंग करनी है तो उसके लिए भी व्यवस्था है। अग्रवाल ने कहा कि यहां पर सभी कैदियों को अच्छा खाना उपलब्ध कराया जाता है। जेल में रहने के हालात संतोषजनक है। अपराध बढ़ने का सबसे बड़ा कारण लाेगों की खराब होती मानसिकता है। समाज में इस तरह की मानसिकता को सुधारने के लिए समय-समय पर महिला आयोग और इससे जुड़ी संस्थाएं समाज में जागरूकता अभियान चलाती रहती हैं। सोनिया अग्रवाल ने कहा कि यहां पर मौजूद सभी कैदी महिलाओं से परिवार वाले मिलने आते हैं। उपाध्यक्ष ने कैदी महिलाओं से कहा कि वे यहां पर गलती करके आई है तो अपनी गलती से सीखें और दोबारा ऐसी गलती न करें। उपाध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया की जेल की सुरक्षा व्यवस्था बेहतरीन है। कैदी महिलाओं से बात कर उन्हें महसूस हुआ की उन्हें अपनी गलती का पछतावा है, लेकिन अभी गलती की है तो सजा तो भुगतनी ही पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें