रोहतक। भाजपा लोकसभा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें प्रमुख रूप से लोकसभा प्रभारी राजीव जैन ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में लोकसभा (झज्जर व रोहतक जिला) के उपस्थित कार्यकर्ताओं से चर्चा की। राजीव जैन ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में प्रमुखता के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करें, ताकि हम लोकसभा चुनाव में मोदी जी को हरियाणा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित कर उनकी झोली में डाल सकें। ब्यूरो