महम। अजायब गांव से लापता हुई विवाहिता का ढाई माह बाद भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता के पति ने बताया कि 15 जुलाई को उसकी 21 वर्षीय पत्नी बिना बताए कहीं चली गई थी। उसको तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जांच अधिकारी हवलदार कविता ने बताया कि विवाहिता को तलाश करने की पूरी कोशिश की जा रही है।