फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में 97% मतदाताओं तक पहुंचे गणना फॉर्म, 14 से पहले जमा कराने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अतिरिक्त उपायुक्त एवं कलानौर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) को अभियान को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। एडीसी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कलानौर (अजा) विधानसभा क्षेत्र के कुल 2,21,236 मतदाताओं में से 2,15,501 (97.41%) को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 71,640 (32.38%) प्रपत्र डिजिटाइज व 71,268 (32.21%) का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे गणना प्रपत्र में सही जानकारी भरकर 14 जुलाई से पहले अपने बीएलओ को अवश्य जमा कराएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें