रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला में वीरवार को कक्षा पहली से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने विद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दी। विद्यालय के प्राचार्य संदीप नैन ने बताया इस प्रवेश परीक्षा में 250 बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय के उप प्राचार्य सुनील नेहरा ने बताया पहले स्कूल दो पारियों में चलता था लेकिन अभिभावकों की मांग के चलते विद्यालय को एक पारी में ही चलाया जाएगा।
जो बच्चे परीक्षा देने से वंचित रह गए वो 20 अप्रैल को दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। अभिभावकों ने विद्यालय का भ्रमण किया। नेहरा ने आगे बताया कि स्कूल की नई इमारत बनकर तैयार हो गई है। विद्यालय में साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, जियोग्राफी लैब, साइकोलॉजी लैब, एस्ट्रोमी लैब, लोकतांत्रिक कक्षा, सोलर सिस्टम से 24 घंटे बिजली की सुविधा एवं वाटर कूलर की सुविधा विद्यालय में उपलब्ध है। इस मौके पर डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. सुनीता, डॉ. हरिओम, डॉ. सत्यदेव, डॉ. प्रशांत, रेखा, भारती, आशा, ऋतु जून, शालिनी और मोनिका मौजूद रहे।