रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं 21 जून से प्रारंभ होगी। परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक हाजिरी होगाी। प्रवेश प्रक्रिया संबंधित सभी पहलुओं पर मंथन करते हुए सोमवार को सुचारू परीक्षा संचालन पर जोर दिया गया। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की।
डीन ने कहा कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग को कड़ाई से राका जाए। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने कहा कि प्रत्येक परीक्षार्थी को अपने साथ वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा। पहचान पत्र के बगैर परीक्षार्थी को प्रवेश परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। साथ ही, प्रवेश परीक्षा में मोबाइल फोन व किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण वर्जित रहेगा। परीक्षार्थी के पास मोबाइल या इलेक्ट्रानिक उपकरण पाए जाने पर यूएमसी दर्ज की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सिंधु ने बताया कि परीक्षा में इमपरसोनेशन (कोई और व्यक्ति परीक्षा में बैठने) की सूरत में पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
एमडीयू रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के बाद प्रवेश काउंसलिंग के दौरान विभागाध्यक्ष पूर्णतया: मेरिट पर प्रवेश सुनिश्चित करें। साथ ही सीट मैट्रिक्स में आरक्षण भी सुनिश्चित करे। बैठक में प्रवेश परीक्षा के सभी आयामों पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-
एमडीयू में प्रवेश परीक्षा की तैयारियों जोरों पर
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु ने बताया कि एमए अंग्रेजी आनर्स पंच वर्षीय समेकित की प्रवेश परीक्षा 21 जून को सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। एलएलबी आनर्स पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा 21 जून को दोपहर 12:30 बजे से 1:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। एम काॅम आनर्स पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा 21 जून को दोपहर 3 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 22 जून को सुबह 10 बजे से 11:15 बजे एमएससी आनर्स गणित पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम की, दोपहर 12:30 से 4 बजे तक मास्टर ऑफ फाइल आर्ट्स पेंटिंग पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम की, एमबीए पंच वर्षीय समेकित, पंच वर्षीय एमएचएमसीटी, चार वर्षीय बीएचएमसीटी, चार वर्षीय बीटीटीएम की प्रवेश परीक्षा 12:30 से 1:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
23 जून को सुबह 10 से 11:15 बजे तक बैचलर ऑफ कंम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) की, एमए अर्थशास्त्र ऑनर्स पंचवर्षीय समेकित, पाठ्यक्रम की दोपहर 12:30 से 1:45 बजे तक, और एमए आनर्स लोक प्रशासन पंच वर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 से 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।