फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणवी लोकनृत्य, फाग, घूमर पर प्रस्तुति देकर बांधा समा

Thu, 22 Feb 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एवं रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 25वां वार्षिक भारत रंग महोत्सव का आयोजन बाबा लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में हुआ। रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह और सचिव मोहन सिंह ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

प्रधान सुरेंद्र ने कहा कि भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय से जो हमारी संस्था को ग्रांट मिली है, उसके तहत भारत रंग महोत्सव 2024 का कार्यक्रम ऑनलाइन हुआ है। रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने हरियाणवी लोकनृत्य, फाग, घूमर, पनिहारी रागनी और हरियाणवी लोक वाद्य यंत्र डेरू गायन आदि की प्रस्तुति दी। एसोसिएशन के खजांची कार्तिक शर्मा ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, रिचा चौहान, रीना देवी, कशिश कुमारी, साहिल, प्रेरणा कुमारी, युवराज, सेंसर पाल, सुनील कुमार, शीतल कुमारी, हैप्पी कुमार, सतीश, विक्रम, काजल, सपना, प्रीति, पूजा, नीतू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें