फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: काठमंडी में बढ़ रहा अतिक्रमण, लोग हो रहे परेशान

Wed, 15 May 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की काठमंडी इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है। दुकानदारों द्वारा न केवल दुकानों के बाहर बल्कि सड़क पर भी 10-10 फुट से अधिक अतिक्रमण किया हुआ है। रही सही कसर मंडी में खरीदारी के लिए आने वाले लोग पूरी कर रहे हैं। हालात रेलवे स्टेशन के पास भी बेहद खराब हैं। यहां पर भी सड़क पर बनाई गई सफेद पट्टी से आगे दुकानदारों ने कब्जे किए हुए हैं।
विज्ञापन

शायद इन पर प्रशासन का कोई डर नहीं है। अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं और पैदल राहगीरों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के कर्मचारी भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। नई बस्ती निवासी संदीप कुमार, नीरज शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, अग्रवाल कॉलोनी निवासी सतेंद्र सिंह, रमेश कुमार ने बताया कि यूं तो रेलवे रोड के ही हालात अतिक्रमण के कारण बेहद खराब हैं, लेकिन अब इन दिनों काठमंडी में भी आवागमन बेहद मुश्किल होने लगा है। दुकानदारों ने कई-कई फुट तक सड़क पर सामान रख दिया है। इससे बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहन को भी सड़क पर ही पार्क कर देते हैं। इससे सड़क पर आवागमन करना बेहद कठिन हो रहा है। शहरवासियों ने बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। यदि नगर परिषद अधिकारी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं करेंगे तो अतिक्रमण और ज्यादा बढ़ेगा। इससे लोगों को वाहन लेकर चलने के साथ-साथ पैदल चलने में भी परेशानी होगी। लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की बाउंड्री से बाहर निकलते ही रेलवे रोड पर भी हालात बेहद खराब हो रहे हैं। यहां पर दुकानदारों ने सफेद पट्टी से आगे तक सामान रखा हुआ है। इससे यहां आवागमन में भी लोगों को बाधा उत्पन्न होती है। सबसे ज्यादा परेशानी यहां से निकलने में सुबह और शाम के समय होती है क्योंकि रेलवे स्टेशन की तरफ से सैंकड़ों यात्री बाजार की तरफ आते हैं और जाम की स्थिति बन जाती है।


वर्जन...

काठ मंडी में बढ़ते अतिक्रमण की शिकायत लगातार मिल रही हैं। जल्द ही यहां पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के साथ-साथ चालान भी किए जाएंगे। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुनील हुड्डा, एसआई, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें