बहादुरगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा के जीआई इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि 24 जुलाई को संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप मेले में झज्जर व रोहतक जिले की कंपनिया भाग लेंगी।
बताया कि विभिन्न ट्रेड्स की अप्रेंटिस और प्लेसमेंट के लिए अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में एनसीवीटी व एससीवीटी स्कीम के तहत आईटीआई पास आउट विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थी को अप्रेंटिसशिप पोर्टल अप्रेंटिसशिपइंडिया.जीओवी.इन पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
रोजगार मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थी को मूल प्रमाण पत्रों जैसे मैट्रिक व आईटीआई का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, पांच पासपोर्ट साइज फोटो तथा अपना स्वयं का बायोडाटा लाना अनिवार्य है। इच्छुक विद्यार्थी प्रमाण पत्रों सहित 24 जुलाई को प्रात: 10 बजे संस्थान में रोजगार का लाभ उठा सकते हैं। डिप्लोमा पास आउट व आईटीआई के फाइनल ईयर वाले छात्र भी मेले में भाग ले सकते है।