08सीटीके39...रोहतक मुख्यालय में बैठक के दौरान मौजूद हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन
रोहतक। हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाॅफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार काे रोहतक मुख्यालय पर बैठक की। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान जयभगवान कादयान ने की। बैठक में 14 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री आवास का घेराव करने का फैसला लिया गया है। कर्मचारियों ने बताया जब से डिपो की स्थापना हुई है, तब से सहायक के पद वहीं है। सभी जिलों में मुख्यालय पर महाप्रबंधक के माध्यम से मांग पत्र और ई-मेल भेजकर पदों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान भगवान, पूर्व जिला प्रधान करण सिंह मोगा, विकास छोक्कर, सुदर्शन और सभी जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।