10सीटीके02..काले रिबन बांध कर प्रदर्शन करते पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद
रोहतक। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश के समस्त कर्मचारियों ने मंगलवार को ओपीएस तिरंगा मार्च की अनुमति रद्द करने के विरोध में काला रिबन बांधकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में जिले की अगुआई करते हुए जिला महिला उप प्रधान मंजू राणा, सुमन राणा, सुरेखा व सपना ने मांगें पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के कर्मचारी पिछले छह साल से पुरानी पेंशन की जायज मांग को लेकर जिला, राज्य, राष्ट्रीयस्तर पर संघर्ष के अनेक कार्यक्रम कर चुके हैं। केंद्र सरकार लगातार इस मांग की अनदेखी कर रही है। ओपीएस बहाली की मांग को दरकिनार करते हुए एनपीएस के साथ यूपीएस के तौर पर एक विकल्प लाया गया है। यह दोनों कर्मचारियों ने अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए ओपीएस तिरंगा मार्च निकाले जा रहे थे। प्रदेश में 25 अगस्त को अंबाला व 1 सितंबर हिसार कर्मचारी पेंशन बहाली की ओर से शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से ओपीएस तिरंगा मार्च निकाल चुके हैं।