बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में बिजली विभाग में कार्यरत अंबुजा कंपनी के कर्मचारियों ने भी बिजली कर्मचारियों की यूनियन के समर्थन में हड़ताल करने का फैसला लिया है। यूनियन पदाधिकारियों ने अंबुजा कंपनी के कर्मचारियों के इस समर्थन के लिए आभार जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि विभिन्न संस्थानों और संगठनों से मिल रहा समर्थन आंदोलन को मजबूती दे रहा है। हड़ताल के चलते बिजली निगम की व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि निगम की ओर से व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाने की बात कही जा रही है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी हड़ताल तय कार्यक्रम के अनुसार तीन दिन जारी रहेगी। सोमवार को भी कर्मचारियों ने हड़ताल कर्मचारियों को समर्थन देकर नारेबाजी की।