फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई पर जोर

Sun, 31 May 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मॉनसून शुरू होने से पहले प्रशासन ने जिले में बाढ़ से बचाव और जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में बाढ़ बचाव एवं जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। पिछले वर्ष के मॉनसून में कई गांव जलभराव की चपेट में आए थे। नालियों और ड्रेनों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण खेतों में फसलें नष्ट हुईं और कई किसानों को खरीफ के बाद रबी फसल तक नहीं उगाने का मौका मिला। इस बार प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी ड्रेनों की समयबद्ध सफाई और गाद निकालने का काम पूरा किया जाए। जल निकासी के लिए आवश्यक पंप सेट और बिजली कनेक्शन की अग्रिम योजना तैयार की जाएगी। बिजली निगम जरूरत पड़ने पर पंप सेटों को तुरंत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें