10-विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर भैंसरु कलां हनुमत शक्ति धाम में हुए कार्यक्रम में मौजूद
रोहतक। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर भैंसरु कलां स्थित हनुमत शक्ति धाम में एक कार्यक्रम हुआ। महामंडलेश्वर विद्या स्वरूप महाराज के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में संत-महात्मा और नागरिक शामिल हुए। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम मुख्य वक्ता रहे जिन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने को सच्ची भक्ति बताया। उन्होंने हनुमान का उदाहरण दिया और समाज से सेवा, संस्कार, संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। संतों ने संस्कार, सेवा, एकता और राष्ट्रभाव मजबूत करने का संदेश दिया। विद्या स्वरूप महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति, परंपराओं, मूल्यों, सेवा और संगठन को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर रोहतक जिले के संगठन मंत्री कमल, जिला मंत्री केशव, जिला सह मंत्री सुंदर, रुपेश, बजरंग दल संयोजक रवि मिश्रा, प्रिंस बजरंगी और सुंदर अत्री उपस्थित रहे। संवाद