29 नगर निगम के 11 सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत के बाद दरोगा बनने पर उन्हें सम्मानित करते नगर प
रोहतक। नगर निगम के 11 सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति देकर दरोगा बनाया गया। नगर निगम में सम्मान समारोह मनाया गया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई रोहतक के प्रधान शंभू टाक ने अध्यक्षता करते हुए दरोगाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 11 सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है। इस अवसर पर इकाई रोहतक के सचिव राकेश चावरिया, कोषाध्यक्ष राजपाल टाक, जिला रोहतक के कोषाध्यक्ष रवि चड्डा, इकाई रोहतक के प्रेस सचिव रविराज, सहायक दरोगा सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। शंभु ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2024 में 35 सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति दी गई थी। इसमें पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने विशेष रूप से प्रयास किए थे। संवाद