फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: 9 माह में 21 करोड़ में बनेगी एलिवेटेड ट्रैक की सड़क, 14 नए बाजार होंगे विकसित

Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी सड़क। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक शहर के एलिवेटेड ट्रैक के साथ 9 माह में पीडब्ल्यूडी की ओर से 21 करोड़ की लागत से 3790 मीटर लंबी व 5.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। सड़क बनने से 14 कॉलोनियों न केवल सीधा फायदा होगा, बल्कि नई बाजार विकसित होंगी। बुधवार को मुख्यालय ने सड़क निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दे दी। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सड़क के निर्माण को भी हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार व रेलवे ने मिलकर 315 करोड़ की लागत से रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर 3.8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया था। अब उसकी रेलवे ट्रैक के साथ-साथ 3790 मीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जिसे अगले 9 महीने में तैयार किया जाएगा। सड़क चिन्योट कॉलोनी से शुरू होकर सेक्टर-6 तक जाएगी।

इसका पूरा शहर में फायदा होगा। 50,000 से अधिक लोगों को तो सीधा लाभ होगा। गांधी कैंप, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सुभाष नगर, किशनपुरा, मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर, कबीर कॉलोनी, विशाल नगर, सेक्टर-5 और सेक्टर-6 सहित 14 कालोनियों में नए बाजार विकसित होंगे।
विज्ञापन


साथ ही आउटर गोहाना बाईपास, बस स्टैंड रोड, सोनीपत रोड, दिल्ली रोड व झज्जर रोड को आपस में जोड़ा जा सकेगा। दावा किया जा रहा है कि 3.8 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक देश का पहला ट्रैक है, जिसे रेल मंत्रालय की ओर से 315 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसमें से 225 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने दिए थे।

पूर्व मंत्री बोले, यह शहर को नए साल की सौगात
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि मुख्यमंत्री ने शहरवासियों को नए साल की सौगात दी है। 2024 में शहर को यह सड़क मिल जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल कच्चा बेरी रोड पर संत नामदेव एलिवेटेड फ्लाईओवर की सौगात दे चुके हैं। शीला बाईपास पर फ्लाई ओवर चालू हो चुका है। इससे शहर फाटक मुक्त बन चुका है। सड़क बनने से नए बाजारों का रास्ता खुलेगा। इससे न केवल लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रॉपर्टी की कीमत भी बढ़ेगी।

पीजीआई व एमडीयू में जल्द पहुंचा जा सकेगा
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ सड़क बनने से जहां लोगों को एक नए मार्ग की सौगात मिलेगी, वहीं लोगों को घूमकर एमडीयू व पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा। सड़क निर्माण से शहर के आसपास की अन्य सड़कों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा, जिससे जाम की समस्या में राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें