17सीटीके28..एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए खोदी सड़क। संवाद
रोहतक। चुनाव आचार संहिता के चलते नगर निगम के विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया। शहर की 12 नई गलियां बनाने के लिए इंजीनियरिंग ब्रांच ने टेंडर तैयार कर लिए थे, लेकिन अचानक विधानसभा चुनाव घोषित होने से अब नई सरकार आने के बाद होंगे। हालांकि किला रोड बाजार के सुंदरीकरण का टेंडर पहले हो चुका है। निगम ने छोटूराम चौक से गोहाना अड्डे तक सड़क को चुनाव आचार संहिता लागू होते ही बनाना शुरू कर दिया है। उधर, मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना व एलिवेटेड ट्रैक के विस्थापितों को प्लॉट की योजना को लेकर भी संशय बना हुआ है।
लोकसभा चुनाव में भाजपा 10 में से पांच सीट हार गई थी। ऐसे में सरकार ने विकास कार्यों पर जोर दे रखा था, इसके चलते नगर निगम भी सक्रिय है। निगम की तरफ से शहर में सड़कों के निर्माण से लेकर एलिवेटेड ट्रैक व साथ बन रही सड़क के विस्थापितों को चिन्योट कॉलोनी में प्लॉट देने की प्रक्रिया की गति बढ़ाई थी। जुलाई में 17 लोगों को बोली के बाद प्लॉट भी दिए। उसके बाद 15 और लोगों ने आवेदन किया है। निगम का प्रयास था कि चुनाव आचार संहिता से पहले एक और ड्रा करवाकर प्लॉट दे दिए जाएं, लेकिन अचानक चुनाव की घोषणा हो गई। इसके अलावा निगम ने मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत और आवेदन मांगे थे।
किला रोड का टेंडर हो चुका, छोटूराम चौक के पास उखाड़ी सड़क
निगम की तरफ से किला रोड बाजार में इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने से लेकर दोनों तरफ के नाले नए सिरे से बनाने का टेंडर किया जा चुका है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि किला रोड के प्रोजेक्ट पर चुनाव आचार संहिता का असर नहीं पड़ेगा। दूसरा, निगम ने छोटूराम चौक से गोहाना अड्डे तक सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। चुनाव घोषित होने से दो दिन पहले निगम ने सड़क उखाड़नी शुरू की है।
वर्जन
शहर में 10 नई सड़क बनाने का टेंडर किया जाना था, लेकिन अब चुनाव आचार संहिता के कारण टेंडर अब नहीं हो सकेंगे। किला रोड बाजार का टेंडर पहले हो चुका है। छोटूराम चौक के पास गली बनानी शुरू कर दी है।
-मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
17सीटीके28..एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए खोदी सड़क। संवाद