रोहतक। 33 केवी सब स्टेशन आईडीसी, हिसार रोड पर रविवार को मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक हिसार रोड, पंचारतना, पीदास, पुरानी आईडीसी, सैनिक कॉलोनी, श्याम कॉलोनी शास्त्री नगर, जैन इनडिपेंडेंट, एके ऑटोमेटिक्स, सिंगल स्क्रूज आदि जगह बिजली बाधित रहेगी। 33 केवी रिटौली बिजलीघर में सुबह 7 से 9:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। केवल ट्रांसफार्म नंबर 2 पर सामान्य मरम्मत का कार्य किया जाएगा। रिटौली आरडीएस और करौंथा आरडीएस फीडर बाधित रहेंगे।
ऑफिसर कॉलोनी पावर हाउस में जरूरी कार्य के चलते सुबह 8 से 10 तक सप्लाई बंद रहेगी। इससे ऑफिसर कॉलोनी, सेक्टर 14 ,जाट संस्था, देव कॉलोनी, विनय नगर, जोप इंटरनेशनल, ओमैक्स सिटी फीडर बंद रहेंगे। रेलवे रोड फीडर पर सामान्य मरम्मत का कार्य किया जाएगा, इसलिए दोपहर 12 से 2 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे रेलवे रोड, महाजन पड़ाव, अप्रोच रोड, फोटो वाली गली, पुरानी अनाज मंडी, शौरी मार्केट, प्रताप टॉकीज आदि पर बिजली कट रहेगा। रोहद पर सामान्य मरम्मत का कार्य किया जाएगा, इसलिए सुबह 8 से 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा, जिससे रोहद इंडस्ट्री एरिया की बिजली बंद रहेगी।
बाबरा मोहल्ला फीडर पर सिस्टम सुधार का कार्य किया जाएगा, इसलिए सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे पीली कोठी, सीआईए स्टाफ, माता दरवाजा, डेयरी मोहल्ला, बाबरा चौक दरवाजा मोहल्ला, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र बंद रहेगा।