रोहतक। शुक्रवार को मरम्मत कार्य के चलते शहर की 25 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सात बजे से 10 बजे तक 11 केवी फीडर रोहतक नंबर 1 में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण महावीर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, गोहाना रोड, गुरु नानकपुरा, सैनीपुरा, मनदीप स्कूल के आसपास एरिया दयानंद मठ और सिविल अस्पताल के आसपास के एरिया बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं, गांधी नगर फीडर में मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक मेडिकल मोड़, आदर्श नगर, दरियाव नगर, महिला आश्रम रोड रामलीला मैदान की साइड की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
डिवीजन नंबर तीन के एसडीओ आशीष चौहान ने बताया कि 11 केवी गोहाना रोड फीडर व 11 केवी माता गेट फीडर पर सामान्य मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के कारण सुबह 7 बजे से 10 बजे तक छोटूराम नगर, सुखपुरा चौक, हनुमान कॉलोनी, राजेंद्र नगर, सूर्य नगर, परवेश नगर, बैंक कॉलोनी, सुखपुरा चौक, तेज कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, पाड़ा मोहल्ला, सालारा मोहल्ला, वाल्मीकि चौक, फतेहपुरी कॉलोनी व खोखराकोट में बिजली गुल रहेगी।