फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सहकारी व निजी बस संचालक संगठन के चुनाव 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के सेक्टर-5 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सहकारी एवं निजी बस संचालकों के संगठन का राज्य प्रधान व राज्य कार्यकारिणी का चुनाव 28 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। चुनाव में प्रदेशभर के सभी जिलों के प्रधान एवं बस संचालक भाग लेंगे। चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जिला रोहतक के सहकारी एवं निजी बस संचालकों की ओर से यह अनुरोध है कि सभी सदस्य समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कवाएं। साथ ही, पूर्व राज्य प्रधानों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर पूर्ण विवरण सहित रिकॉर्ड लेकर उपस्थित हों ताकि नवनियुक्त राज्य प्रधान को कार्यभार विधिवत हस्तांतरित किया जा सके और पूर्व पदाधिकारी सम्मानपूर्वक कार्यभार से मुक्त हो सकें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें