रोहतक में नामांकन भरने जाते दीपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : X @DeependerSHooda
कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा और उनकी पत्नी हेमश्वेता मिर्धा हुड्डा के पास 69.24 करोड़ की संपत्ति है, जो 2019 में साढ़े 45.59 करोड़ थी। पांच साल में दोनों की संपत्ति 23.65 करोड़ रुपये बढ़ी है।
दीपेंद्र के पास उत्तराखंड के बाजपुर (उधमपुर सिंह नगर) तो उनकी कवरिंग कैंडिडेट हेमश्वेता मिर्धा हुड्डा के पास जयपुर और जोधपुर जिले में कृषि योग्य भूमि है। दिल्ली के ओखला, हरियाणा के गुरुग्राम और रोहतक में काॅमर्शियल प्रॉपर्टी हैं। दीपेंद्र के पास चल तो हेमश्वेता मिर्धा हुड्डा के पास अचल संपत्ति ज्यादा है।
दीपेंद्र हुड्डा
- कुल संपत्ति - 26.09 करोड़
- नकद 20,284 रुपये
- आभूषण 1.36 करोड़
- लोन 18.46 लाख रुपये
- वाहन 30 लाख की फोर्ड एंडेवर कार, 2021 मॉडल
- चल संपत्ति 5.76 करोड़
- अचल संपत्ति 21.14 करोड़
हेमश्वेता हुड्डा मिर्धा हुड्डा
- कुल संपत्ति - 42.34 करोड़
- नकद 66,500 रुपये
- आभूषण 2 करोड़ 01 लाख
- लोन कोई लोन नहीं
- वाहन कोई वाहन नहीं
- चल संपत्ति 11.49 करोड़
- अचल संपत्ति 30.85 करोड़