फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रुपयों के लेनदेन में सिर पर ईंट से हमला कर बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा स्थित गांव फिरोजपुर बांगर में बुजुर्ग की हत्या के मामले में ग्रामीणों से बातची
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गांव फिरोजपुर बांगर में शुक्रवार रात रुपयों के लेनदेन में पड़ोसी ने बुजुर्ग के सिर पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गांव फिरोजपुर बांगर निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनके पिता हवा सिंह (60) ताले-चाबी बनाने (सिगलीकर) का काम करते थे। उनके पिता का गांव के ही रणबीर के साथ कुछ रुपयों को लेकर लेनदेन था। उनके पिता को रणबीर से रुपये लेने थे। रुपये मांगने पर रणबीर कई दिन से उनसे मनमुटाव रखे हुए था। उनके पिता शुक्रवार रात को घर से बाहर गए थे। जब वह रात को 10 बजे घर के बाहर आए तो इसी दौरान उनके साथ रणबीर ने कहासुनी शुरू कर दी। गली में आवाज सुनकर वह तथा उनकी मां दयाकौर बाहर आ गए। उन्होंने देखा कि रणबीर उनके पिता के साथ गली में मारपीट कर रहा था। उसने व मां ने आरोपी को मारपीट करने से मना किया। इस पर आरोपी ने अचानक गली से ईंट उठाकर उनके पिता के सिर पर हमलाकर दिया जिससे वह सड़क पर गिर गए। उसके बाद आरोपी ने उनके व उनकी मां के साथ भी मारपीट की। उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। वह अपने पिता हवा सिंह को लेकर खरखौदा के अस्पताल में पहुंचे। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वह अपने पिता को लेकर पीजीआई रोहतक में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद सैदपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में अंग्रेज के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

गांव में पहुंचे एसीपी व थाना प्रभारी

हत्या की सूचना के बाद शनिवार सुबह एसीपी जीत सिंह व थाना प्रभारी सुनील कुमार गांव में पहुंचे। उन्होंने मामले को लेकर पीड़ित परिवार व आसपास के लोगों से बातचीत की। एसीपी के सामने लोगों ने ठोस कार्रवाई की मांग की। एसीपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




पांच बच्चों के पिता थे हवा सिंह

हमले का शिकार हुए हवा सिंह पांच बच्चों के पिता थे। वह ताले-चाबी बनाने का काम करते थे। उन्होंने मेहनत मजदूरी कर बच्चों का लालन-पालन किया। उनके बच्चे भी मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके बेटे अंग्रेज ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।



वर्जन

गांव फिरोजपुर बांगर में बुजुर्ग की सिर पर ईंट से हमलाकर हत्या की गई है। बेटे के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग का आरोपी के साथ कुछ रुपये का लेनदेन था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता लग सकेगा कि कितने रुपये का लेनदेन था। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें