फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। इस्माईला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर को ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया। बताया गया है कि मृतक बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 70 वर्षीय बलराज सिंह दोपहर को रेलवे स्टेशन के आसपास घूमता देखा गया। वह लाइन पार करने लगा तो तेज गति से आ रही गाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। बहादुरगढ़ पुलिस स्टेशन से सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पीजीआई रोहतक पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें