सांपला। हिसार-दिल्ली रेलवे लाइन पर शनिवार की दोपहर बाद एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान खेड़ी सांपला निवासी 75 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। जीआरपी बहादुरगढ़ से एसआई जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर सांपला रेलवे स्टेशन पर लाया गया और आसपास के लोगों से पहचान कराई गई। पुलिस को बताया गया है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान रहते थे और सुबह खाना खाकर घर से बाहर घूमने गए थे। संवाद