फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली निगम जनता दरबार में पहुंचे आठ उपभोक्ता, चार का हुआ समाधान

Wed, 10 Apr 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
09सीटीके11...राजीव गांधी विधुत भवन में उपभोगता की ​शिकायत सुनते बिजली निगम के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को जनता दरबार में आठ उपभोक्ताओं की शिकायतें आई। इनमें बिजली बिल गलत संबंधित समस्याएं आई। चेयरमैन जेएस नारा ने चार उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष चार शिकायतों को उपभोक्ता फोर्म में रखा गया।
विज्ञापन

इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले मंजीत ने बताया बिजली बिल ज्यादा आया था। समस्या का समाधान नहीं हो पाया इन्हें जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। देव कॉलाेनी निवासी रविंद्र ने कहा ज्यादा रीडिंग आई है, इसे ठीक करने के लिए एप्लीकेशन दे थी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। चिड़ी गांव के निवासी सुनिल की भी बिल संबंधित समस्या रही। फ्रैंडस कॉलाेनी निवासी कविता की कनेक्शन संबंधित समस्या रही, जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। कन्हेली के रहने वाले राजकुमार की भी बिल संबंधित समस्या रही इसे उपभोक्ता फोर्म में रखा गया है, इनकी समस्या का समाधान हो गया है। सैनीवास निवासी दया सिंह ने बताया लोड ज्यादा आ रहा है अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ है जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें