फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मस्जिदों में अदा की ईद उल अजहा की नमाज, अमन चैन का दिया संदेश

Tue, 18 Jun 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके42..मस्जिद में बकरा ईद पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले में ईद उल अजहा पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों में सुबह नमाज अदा की गई। यहां मुस्लिम समुदाय ने प्रेम व भाईचारे के साथ अमन चैन का संदेश दिया। पर्व को लेकर समुदाय के लोगों में दिन भर जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह ही समाज के लोग ईद पर नमाज पढ़ने मस्जिद पहुंचना शुरू हो गए। यहां एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिद में इमामों ने हजरत इब्राहिम व हजरत इस्माइल की कुर्बानी का मशहूर वाकया बयान किया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने में पीछे न रहें। लाल मस्जिद में सुबह 6 बजे नमाज अदा की गई। इसके बाद शीशे वाली मस्जिद व अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। पर्व पर सुरक्षा की लिहाज से सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व निगरानी में ईद उल अजहा की नवाज अदा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें