फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी : कैलाश चंद

Thu, 04 Apr 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रेवाड़ी। बैठक में उप​स्थित अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के सदस्य। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बावल। कस्बा बावल के विश्वकर्मा मंदिर में बुधवार को अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा के सदस्यों की बैठक नए जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांगिड़ समाज के विकास के लिए शिक्षा का प्रचार प्रसार जरूरी है। समाज ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको वे तन मन और धन से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज में युवाओं को सम्मान जनक स्थान दिलाने के लिए महासभा जल्द जरूरी कदम उठाएगी। लड़कियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए नए शिक्षण संस्थान और युवक और युवतियों के लिए कौशल विकास और रोजगार मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वे समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए समाज के कर्मठ लोगों का सहयोग चाहते हैं। बैठक में उन्होंने उनको उक्त महासभा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए समाज का आभार भी जताया। इस मौके पर समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें