28 महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में कचरा प्रबंधन पर व्याख्यान सुनती छात्राएं। स्रोत: मह
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में एनएसएस वाईआरसी एवं एनसीसी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन हुआ जिसमें नगर निगम से सलील मेहता ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत कचरा प्रबंधन के बारे में बताया गया। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव व स्वच्छता के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी जैसे बिंदुओं पर जानकारी साझा की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब, सोफिया जाखड़, डॉ. सविता मलिक, डॉ. दीपिका, डॉ. सुमन मौजूद रहीं। संवाद