रोहतक। जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम की परिधि में सीवर-ड्रेन की सफाई के कार्य के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट का ड्यूटी चार्ट नगर निगम आयुक्त की ओर से तैयार किया जाएगा। जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया, नवीन धनखड़, सहायक अभियंता सुनील शर्मा, तरुण, सत्यव्रत, वीरेंद्र सिंह, शांत सुहाग व संजय बंसल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ब्यूरो